बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के कुर्ते में लटक रहा था प्राइस टैग, इस एक्टर की नजर; वीडियो वायरल

हर त्योहार की तरह ही बॉलीवुड में दिवाली भी धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली आने से पहले ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। इस दिवाली के ठीक पहले प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ने ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के सितारों की धूम रही। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी पहुंचे थे और वो अपने वार्डरोब मालफंक्शन के चलते ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वरुण के साथ क्या हुआ है तो बता दें इसकी पूरी डिटेल आपको हम बताने वाले हैं।

पकड़ी गई वरुण धवन की चूक

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज के साथ वार्डरोब मालफंक्शन और ऊप्स मोमेंट का शिकार होना तो अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन किसी एक्टर के साथ ऐसा होना कम ही खबरों में आता है, लेकिन इस बार कैमरों की पैनी नजरों ने वरुण धवन को पकड़ा है। वरुण धवन एक पार्टी में स्पॉट किए गए हैं। एक्टर से इस दौरान एक गलती हो गई है और उसे लोगों ने देख भी लिया है। अब उनकी इस चूक पर लोगों के फनी – फनी रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CzX0v8yIwuz/?utm_source=ig_web_copy_link

पुलकित सम्राट की पड़ी नजर

रमेश तुरानी की ग्रैंड पार्टी में जब वरुण धवन पहुंचे तो उन्होंने स्काई ब्लू कलर का चिकनकारी कुर्ता पहना था। उन्होंने मीडिया के साममे इस आउटफिट में पोज भी दिया और इसके बाद वो अंदर जाने लगे। तभी उनके कुर्ते में लटका टैग लोगों को दिख गया। इतना ही नहीं लोगों से पहले इस पर पुलकित सम्राट की नजर पड़ गई। पुलकित ने तुरंत ही वरुण को बताया कि उनका टैग लटक रहा है और फिर उसे अंदर भी किया। दोनों ही दरवाजे पर खड़े टैग छिपाते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में आए थे नजर

वैसे बॉलीवुड में ये अक्सर होता रहता है और सितारे इसे हैंडल करना जानते हैं। ज्यादातर सितारे ऐसी पार्टी में किराए के डिजाइनर कपड़े पहनते है, यही वजह है कि कई बार उनके कपड़ों पर टैग लटके मिल जाते हैं। बात करें वरुण के काम की तो वो आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ ‘बवाल’ में नजर आए थे। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। लोगों को दोनों का काम काफी पसंद आया था।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *