भागलपुर की बेटी रश्मि भारती बीपीएससी पास कर बनी आरडीओ ऑफिसर,यूपीएससी क्रैक करना है लक्ष्य

भागलपुर की बेटी ने बीपीएससी परीक्षा में चयनित होकर आरडीओ ऑफिसर बनी, अब लक्ष्य है यूपीएससी क्रैक करने का

भागलपुर की एक बेटी ने बीपीएससी परीक्षा क्रैक कर लड़कियों की प्रेरणा स्रोत बनी। वहीं अब बीपीएससी के बाद यूपीएससी भी क्रैक करने की इच्छा है। इसको लेकर आज जिला परिषद सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

FB IMG 1699274373915

बीपीएससी परीक्षा क्रैक कर आरडीओ ऑफिसर बनी भागलपुर के सबौर स्थित शिक्षिका निशा कुमारी की बेटी रश्मि भारती को सम्मानित किया गया। जिला परिषद सभागार में बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के सदस्यों व भागलपुर विधायक अजित शर्मा ने रश्मि भारती को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

FB IMG 1699274408173

अजित शर्मा ने कहा कि बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सभी बच्चे बच्चीयों को इनसे सीखने की जरूरत है। लड़कियों को हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। रश्मि ने कहा कि बेटियों को पढ़ना चाहिये क्योंकि जब एक बेटा आगे बढ़ता है। तो सिर्फ वही आगे बढ़ता है, लेकिन जब एक बेटी आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। 757 वां रैंक लाकर वो आरडीओ ऑफिसर बनी है वो यूपीएससी की भी तैयारी करेंगी।

Related Posts

टूटा पैर, नहीं टूटा प्यार.. सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पंकज से आरती ने रचाई शादी.. शिव मंदिर बना गवाह, लोग बोले—आज भी ज़िंदा है सच्चा इश्क

Share Add as a preferred…

Continue reading
टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *