जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने ठोका 49वां वनडे शतक; भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 327 रन का टारगेट

विराट कोहली के 49वें शतक के दम पर भारत ने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रन का टारगेट दिया है। टीम ने कोलकाता में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए।

विराट कोहली ने 121 बॉल पर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक के वर्ल्ड की रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली बर्थडे पर वर्ल्ड कप सेंचुरी जमाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

विराट सबसे तेज 49 शतक तक पहुंचने वाले बैटर
विराट कोहली सबसे तेज 49 वनडे शतक तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 277वीं पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की है। सचिन तेंदुलकर ने 451 पारियों में इतने शतक जमाए थे।

ये भी पढ़े..

एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *