Virat Kohli हैं बाबर आजम के फैन! सैलून में देख रहे थे Babar का क्लास शॉट, Viral हुआ पोस्ट

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज जन्मदिन है। इस मौके पर विराट खास तैयारी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरने से पहले कोहली ने अपने बाल कटिंग कराए हैं। कोहली कुछ अलग लुक में मैदान पर उतरना चाह रहे हैं। बाल कटिंग कराने के दौरान कोहली का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कोहली बाल कटाने के दौरान बाबर आजम की बल्लेबाजी देख रहे हैं। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कोहली को बाबर का फैन बता रहे हैं। फैंस कोहली के इस फोटो पर जमकर कमेंट बाजी कर रहे हैं।

https://twitter.com/Babar_56__/status/1721055708458991687?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1721055708458991687%7Ctwgr%5E96e5bbae5d07a24f6ce6f9201c849a9bb6982d16%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fvirat-kohli-fan-of-babar-azam-post-viral-from-salon-before-ind-vs-sa-on-birthday%2F424656%2F

कोहली के शतक पर फैंस की नजर

आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच में फैंस की नजर कोहली की शतक पर होने वाली है। फैंस कोहली के 49वें वनडे शतक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज यह इंतजार खत्म हो सकता है। विराट अपने जन्मदिवस के मौके पर फैंस को शतक के रूप में खुशियां मनाने का मौका दे सकते हैं। विराट कोहली अगर आज शतक लगाते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या कोहली आज शतक जड़ सचिन की बराबरी कर पाते हैं, या फिर यह इंतजार और लंबा होने वाला है।

भारत के पास टॉप पर रहने का मौका

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत और साउथ अफ्रीकी दोनों ही टीमें इस विश्व कप की दो सबसे सफल टीमें है। ऐसे में भारत के लिए भी साउथ अफ्रीका को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। भारत अगर आज का मुकाबलाजीत जाता है, तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहना लगभग तय माना जाएगा। क्योंकि भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ होने वाला है, जो भारत आसानी से जीत सकता है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *