हीरा बेचने के लिए ग्राहक तलाशता रहा युवक गिरफ्तार, 47 नग डायमंड जब्त, कीमत 1 लाख 50 हजार

छत्गतीसगढ़ के गरियाबंद जिले के साइबर टीम एवं इंदागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्दागांव के बाजार में हीरा लेकर ग्राहक तलाशते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 47 नग हीरा जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए बताई गई है। बता दें कि गरियाबंद सायबर पुलिस टीम एवं प्रभारी इंदागांव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति इंदागांव सब्जी बाजार पर झाड़ के नीचे हीरा ब्रिकी के लिए ग्राहक की तालाश में बैठा है।

सूचना पर तस्दीक पर थाना प्रभारी इंदागांव के द्वारा साइबर पुलिस टीम एवं थाना स्टाफ ने मुखबिर के बताए गए हुलिया के आधार पर संदेही व्यक्ति को पकड़ा। जिसने अपना नाम मानसिंह बस्तिया बताया है। जिसकी तालाशी लेने पर पैंट की जेब में कागज कि पुड़िया में हीरा जैसे चमकीला धातु जो कि कुल 47 नग कीमती 150000 रूपए मिला। साथी ही नगदी 1600 रूपए एवं एक मोबाईल बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    शराब घोटाला: ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को किया गिरफ्तार, पांच दिन की हिरासत में भेजा गया

    Share Add as a preferred…

    छत्तीसगढ़: नारायणपुर में ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के तहत 27 माओवादी ढेर, महासचिव बासवराजू भी शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *