भागलपुर में फिर मिले डेंगू के 19 नए मरीज

छह दिन बाद फिर बढ़ा डेंगू, 19 नए मरीज मिले

डेंगू एक बार फिर शहर में बढ़ने लगा है। छह दिन बाद संख्या फिर बढ़ी है। शुक्रवार को 19 मरीज मिले। मायागंज में जांच में 15 व सदर अस्पताल में चार मरीज मिले। अब तक मिले जिले में 1225 मरीज मिले हैं। पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मायागंज अस्पताल के दोनों डेंगू वार्ड में डेंगू के 31 नए मरीज भर्ती हुए तो वहीं 35 मरीज डिस्चार्ज हो गये। एक मरीज बिना डॉक्टरी सलाह के अस्पताल छोड़कर कहीं चला गया। अभी अस्पताल में 68 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 59 डेंगू के मरीज फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल में तो नौ मरीज मेडिसिन विभाग के एचडीयू में भर्ती हैं। एमसीएच के डेंगू वार्ड व पेइंग वार्ड में एक भी डेंगू का मरीज नहीं है।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *