‘वन टू का फोर…’ ‘राम लखन’ के गाने पर किंग कोहली ने जमा दिया रंग, जो भी देखा झूम उठा

भारतीय टीम का जलवा वर्ल्ड कप 2023 में बरकार है। ब्लू टीम ने गुरुवार को टूर्नामेंट का अपना सातवां मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यही वजह रहा कि क्षेत्ररक्षण के दौरान सभी खिलाड़ी सुकून में नजर आए।

मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बीच मैदान में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। किंग कोहली के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार साझा भी कर रहे हैं।

वायरल हो रहे विडियो में जब कैप्टन रोहित शर्मा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बात कर रहे थे, तब कोहली को स्लीप में डांस करते हुए देखा गया। यह पहली बार नहीं है जब कोहली को मैदान में डांस करते हुए देखा गया है। इससे पहले भी वह बीच मैदान में डांस करते हुए देखे जा चुके हैं।

इस बार किंग कोहली को ‘राम लखन’ के सुपरहिट सांग्स ‘वन टू का फोर… मेरा नाम है लखन’ गाने पर डांस करते हुए देखा गया गया है। कोहली ने जब इस गाने पर डांस करना शुरू किया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी फैंस खुशी से झूम उठे।

श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से हिट रहे कोहली:

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का जलवा रहा। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 94 गेंदों का सामना किया। इस बीच 93.61 की स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 बेहतरीन चौके निकले।

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *