IND Vs SL: शतक से चूके Virat Kohli, फिर भी बना गए 5 बड़े Record

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली है। कोहली भले ही वनडे में 49 वां शतक से चूक गए हैं, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फैंस की नजर आज कोहली की सेंचुरी पर थी, ताकि वह वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सके। आज विराट कोहली ने शतक से चुकने के बाद भी 5 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कोहली ने कौन से 5 रिकॉर्ड बनाए हैं।

ये हैं 5 बड़े विश्व रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन पूरा करने वाले एशिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा विराट कोहली एक साल में सबसे अधिक बार एक हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 8 बार यह कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 7 बार एक कैलेंडर ईयर में एक हजार से अधिक रन बनाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 4 हजार रन पूरे

इसके अलावा विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 4000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह भी अपने आपे में बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं, बिना ओपनर विश्व कप में सबसे अधिक अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली बन गए हैं। कोहली ने अगला रिकॉर्ड बनाया कि वह इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ये सभी रिकॉर्ड अपने आप में काफी अनोखा है, जो दर्शाता है कि कोहली भले ही शतक से चूक गए हों, लेकिन फिर भी उन्होंने कई विशाल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

  • Related Posts

    मोतिहारी के सरकारी स्कूलों में अब मचेगा शोर! खेल सामग्री के लिए ₹25,000 तक का बजट जारी; डीपीओ प्रहलाद गुप्ता ने प्रिंसिपलों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *