IND Vs SL: शुभमन गिल शतक से चूके, फिर भी किया बड़ा कारनामा; बाबर, रोहित और विराट सभी से आगे ‘प्रिंस’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने अपने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का बेस्ट स्कोर श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को बनाया। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना 7वां मुकाबला खेलने उतरी और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। पर इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 189 रन जोड़े। पर यह दोनों खिलाड़ी ही अपने शतक से चूक गए। किंग कोहली ने जहां 88 रन बनाए वहीं गिल 92 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के प्रिंस ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया।

शुभमन गिल बाबर आजम से निकले आगे

शुभमन गिल ने इस साल वनडे क्रिकेट में अपना 12वां फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया। इस मामले में वह बाबर आजम, श्रीलंका के पथुम निसंका से आगे निकल गए। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस लिस्ट में पहले से ही गिल से पीछे थे। मौजूदा वर्ल्ड कप में शुभमन गिल ने अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा है। वहीं विराट कोहली ने अपना चौथा अर्धशतक इस वर्ल्ड कप में लगाया। भारतीय टीम के टॉप 3 अब फॉर्म में आ गए हैं तो भारतीय पैंस के लिए इससे अच्छी खबर कुछ नहीं हो सकती।

साल 2023 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर (ODIs)

  • 12- शुभमन गिल
  • 11- पथुम निसांका
  • 11- बाबर आजम
  • 10- रोहित शर्मा
  • 10- विराट कोहली

श्रीलंका ने जीता टॉस

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गिल और विराट ने पारी को संभाला। लेकिन उसके बाद फिर थोड़ी देर के अंतराल पर ही दोनों का विकेट दिलशान मधुशंका ने लिया। इस मैच में भारतीय टीम अपनी लगातार 7वीं जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकती है। वहीं श्रीलंका को रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीतना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *