बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासी हलचल: BJP प्रचार में पिता, तो बेटे का PK के साथ वीडियो वायरल; बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार के परिवार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद चुनावी माहौल में नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पटना के मीठापुर स्थित एक मठ का है। वीडियो में जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में महंत ब्रजेश मुनि लोगों से जन स्वराज के पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सतीश कुमार के पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार भी वहां मौजूद नजर आते हैं। वीडियो में वह मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते और महंत के संबोधन के दौरान ताली बजाते दिखाई देते हैं।

महंत ने प्रशांत किशोर के लिए मांगे वोट

वायरल वीडियो में महंत ब्रजेश मुनि लोगों से प्रशांत किशोर के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए उन्हें केवल विधायक ही नहीं, बल्कि भविष्य का मुख्यमंत्री बनाने की भी बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इस बयान के बाद वीडियो ने राजनीतिक हलकों में और अधिक चर्चा बटोर ली है।

पिता BJP के लिए प्रचार में, बेटे का वीडियो बना चर्चा का विषय

दिलचस्प बात यह है कि पूर्व विधायक सतीश कुमार इन दिनों बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, उनके करीबी माने जाने वाले महंत ब्रजेश मुनि और उनके पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार का जन स्वराज और प्रशांत किशोर के समर्थन में दिखाई देना राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पूर्व विधायक के परिवार के भीतर अलग-अलग राजनीतिक रुझानों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे बांकीपुर उपचुनाव के बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत मान रहे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में वीडियो की अलग-अलग व्याख्याएं की जा रही हैं।

30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले इस वीडियो ने चुनावी सरगर्मी और सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: क्लासरूम में डेस्क पर सोते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल; जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव को माओवादियों की धमकी, 5% लेवी मांगी; नहीं देने पर ‘फौजी हमला’ की चेतावनी, SIT गठित

    Share Add as a preferred…