भागलपुर परिवहन प्रमंडल के बेड़े में शामिल होंगी 11 नई नॉन-एसी बसें, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

भागलपुर: भागलपुर परिवहन प्रमंडल के बेड़े में शनिवार को 11 नई नॉन-एसी बसें शामिल की जाएंगी। मुख्यमंत्री पटना से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों के शामिल होने से भागलपुर, मुंगेर और जमुई डिपो की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यालय सहायक अजीत कुमार ने बताया कि 11 नई बसों में से 4 बसें भागलपुर डिपो, 4 बसें मुंगेर डिपो और 3 बसें जमुई डिपो को आवंटित की गई हैं।

कोलकाता और बोकारो मार्ग पर होगा संचालन

भागलपुर डिपो को आवंटित चार नई बसों का संचालन कोलकाता और बोकारो मार्ग पर किया जाएगा। इससे इन रूटों पर यात्रियों को बेहतर और नियमित बस सेवा उपलब्ध होगी।

नई बसों के शामिल होने से राज्य परिवहन निगम की सेवा क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा।

  • ये भी पढ़े..

    भोजपुर मुठभेड़ मामले में सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, जगदीशपुर के एसडीओ और पूर्व एसडीपीओ को हटाया गया

    Share Add as a preferred…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी SJP, केंद्र सरकार से आज फिर होगी अहम वार्ता

    Share Add as a preferred…