खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर बड़ा एक्शन, हेडमास्टर सस्पेंड; चार रसोइयों की सेवा समाप्त

पटना: खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) में कीड़ा मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर हुई प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संजुला कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

चार रसोइयों की सेवा समाप्त

विभाग ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली चारों रसोइया-सह-सहायिकाओं सुलेखा देवी, मनोरमा देवी, अनिला देवी और नीलम देवी की सेवा भी समाप्त कर दी है। साथ ही विद्यालय में नए रसोइयों के चयन का निर्देश दिया गया है।

बीआरपी पर भी कार्रवाई

मामले में निगरानी में लापरवाही मानते हुए प्रखंड साधनसेवी (BRP) वचनदेव कुमार के मानदेय में 25 प्रतिशत कटौती करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश भी दिया गया है।

एमडीएम डीपीओ के खिलाफ भी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन योजना की निगरानी में कथित लापरवाही को लेकर एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के विरुद्ध भी आरोप पत्र गठित करने का आदेश जारी किया है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

शिक्षा विभाग ने कहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

(यह समाचार शिक्षा विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…