श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

मालदा: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें जमालपुर–देवघर, देवघर–गोड्डा तथा जमालपुर–सुल्तानगंज रूट पर चलाई जाएंगी।

जमालपुर–देवघर साप्ताहिक पैसेंजर स्पेशल

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03442/03441 जमालपुर–देवघर–जमालपुर पैसेंजर स्पेशल हर रविवार चलेगी। यह सेवा 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 5 फेरे लगाएगी।

  • 03442 जमालपुर–देवघर: प्रस्थान सुबह 5:10 बजे, सुल्तानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी।
  • 03441 देवघर–जमालपुर: देवघर से 3:45 बजे प्रस्थान कर रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

देवघर–गोड्डा साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 03444/03443 देवघर–गोड्डा–देवघर पैसेंजर स्पेशल भी हर रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक 5 फेरे लगाएगी।

जमालपुर–सुल्तानगंज डेमू स्पेशल रोज चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03480/03479 जमालपुर–सुल्तानगंज–जमालपुर डेमू स्पेशल का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।

यह ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक 33 दिनों तक चलेगी।

  • 03480 जमालपुर–सुल्तानगंज: रात 12:05 बजे जमालपुर से प्रस्थान कर 1:15 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।
  • 03479 सुल्तानगंज–जमालपुर: रात 1:30 बजे सुल्तानगंज से प्रस्थान कर 2:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा अतिरिक्त भीड़ के प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

नोट: यह समाचार पूर्व रेलवे, मालदा मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…