बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सोमवार को ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में पटना के प्रगति नगर क्षेत्र स्थित सिपारा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

घर-घर जाकर मांगा समर्थन

चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास की गति बनाए रखने के लिए बांकीपुर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, करहगर विधायक वशिष्ठ सिंह, चिपुरा के मुखिया सतीश कुमार, वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप पटेल, वार्ड 30 के प्रभारी शत्रुघ्न पासवान, बंटी चंद्रवंशी, सुजीत पटेल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: यह समाचार प्रचार अभियान से संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…