श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

भागलपुर : श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़हनी और देवघर के बीच अनारक्षित (Unreserved) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक संचालित होगी और पूर्व रेलवे के मंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट एवं बांका स्टेशनों पर ठहरेगी।

बड़हनी से देवघर के लिए 33 फेरे

05028 बड़हनी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक (कुल 33 ट्रिप) बड़हनी से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्र में प्रमुख ठहराव

  • मुंगेर : 06:55 बजे – 07:00 बजे
  • सुल्तानगंज : 08:20 बजे – 08:25 बजे
  • भागलपुर : 08:55 बजे – 09:05 बजे
  • बाराहाट : 10:00 बजे – 10:05 बजे
  • बांका : 10:40 बजे – 10:45 बजे

देवघर से बड़हनी के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

05027 देवघर–बड़हनी श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक (कुल 33 ट्रिप) शाम 6:45 बजे देवघर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बड़हनी पहुंचेगी।

वापसी में प्रमुख ठहराव

  • बांका : 19:38 बजे – 19:40 बजे
  • बाराहाट : 20:01 बजे – 20:03 बजे
  • भागलपुर : 20:53 बजे – 21:03 बजे
  • सुल्तानगंज : 21:25 बजे – 21:30 बजे
  • मुंगेर : 23:15 बजे – 23:20 बजे

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे के अनुसार, श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को देवघर आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…