FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच आज महामुकाबला, फाइनल में स्पेन से भिड़ने की होगी जंग; जानिए भारत में कब और कहां देखें LIVE

स्पोर्ट्स डेस्क | फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक होने जा रहा है। दुनिया की दो दिग्गज टीमों इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अमेरिका के अटलांटा स्थित मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहले से जगह बना चुकी स्पेन से खिताब के लिए भिड़ेगी।

स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरी फाइनलिस्ट टीम कौन बनेगी।

वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच और विवादों से भरा रहा है। दोनों टीमें अब तक फीफा वर्ल्ड कप में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें तीन मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है।

हालांकि, वर्ष 1986 का क्वार्टर फाइनल आज भी फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित मुकाबलों में गिना जाता है, जब अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने विवादित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया था।

शानदार फॉर्म में इंग्लैंड

मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल के मार्गदर्शन में इंग्लैंड की टीम बेहतरीन लय में दिखाई दे रही है।

नॉकआउट चरण में इंग्लैंड ने पहले मैक्सिको को 3-2 और फिर क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

टीम के कप्तान हैरी केन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि मिडफील्ड में ज्यूड बेलिंगहैम विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

लगातार दूसरे फाइनल की तलाश में अर्जेंटीना

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी की टीम ने नॉकआउट चरण में केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है।

39 वर्षीय दिग्गज लियोनेल मेसी एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें मेसी और बेलिंगहैम की टक्कर पर भी रहेंगी।

भारत में कब और कहां देखें LIVE?

मैच: इंग्लैंड vs अर्जेंटीना
टूर्नामेंट: FIFA World Cup 2026 – दूसरा सेमीफाइनल
तारीख: 16 जुलाई (भारतीय समयानुसार)
समय: रात 12:30 बजे

टीवी पर लाइव प्रसारण

  • Unite8 Sports 1
  • Unite8 Sports 1 HD
  • Unite8 Sports 2
  • Unite8 Sports 2 HD
  • DD Sports

लाइव स्ट्रीमिंग

फुटबॉल प्रशंसक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

फाइनल का टिकट दांव पर

इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे 20 जुलाई को खेले जाने वाले फाइनल में स्पेन का सामना करेगी। ऐसे में दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी और फुटबॉल प्रेमियों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: स्पेन के स्टार लामिन यामाल नहीं, अब उनके 3 साल के भाई ने जीता दुनिया का दिल; सोशल मीडिया पर छाया ‘केने’

    Share Add as a preferred…

    Spain vs France: लैमिन यामाल की ‘हैंडबॉल’ पर मचा बवाल, क्या रेफरी के एक फैसले ने फ्रांस से छीन लिया वर्ल्ड कप फाइनल? जानिए पूरा विवाद

    Share Add as a preferred…