अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के लिए 1,329.58 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण राशि को बिहार कैबिनेट की मंजूरी

पटना: बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में भागलपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने पहले जारी स्वीकृत आदेश संख्या-40 (दिनांक 19 जनवरी 2026) को निरस्त करते हुए परियोजना के लिए संशोधित भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। साथ ही हवाई अड्डे का नाम “अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा” रखने का भी निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, भागलपुर जिले में 1425.1148 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए अनुमानित मुआवजा राशि 556 करोड़ 11 लाख 85 हजार 728 रुपये स्वीकृत की गई है।

वहीं, मुंगेर जिले में 1720.1160 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 773 करोड़ 46 लाख 84 हजार 361 रुपये के अनुमानित मुआवजे को मंजूरी दी गई है।

दोनों जिलों को मिलाकर कुल 3145.2308 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए कुल 1,329 करोड़ 58 लाख 70 हजार 89 रुपये की अनुमानित मुआवजा राशि की प्रशासनिक स्वीकृति बिहार कैबिनेट ने प्रदान की है।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से भागलपुर, मुंगेर और आसपास के जिलों में हवाई संपर्क बेहतर होगा। इससे धार्मिक पर्यटन, व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। खासकर अजगैबीनाथ धाम और पूर्वी बिहार के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदला शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री आज करेंगे “बिहार स्कूल लाइव क्लासेज” का शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगी NEET-JEE की मुफ्त डिजिटल तैयारी

    Share Add as a preferred…