बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना; भागलपुर के कहलगांव में स्नेह सेतु की तैनाती

पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 22 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (डीएसपी) का तबादला कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी की गई। नई तैनाती के तहत कई जिलों में नए डीएसपी की पोस्टिंग की गई है।

कहलगांव में स्नेह सेतु बने डीएसपी-2

जारी अधिसूचना के अनुसार स्नेह सेतु को डीएसपी-2, कहलगांव (भागलपुर) बनाया गया है। वहीं अविनाश कुमार कश्यप को यातायात डीएसपी, औरंगाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—

  • रमेश कुमार – रामनगर (बगहा)
  • प्रशांत कुमार – एएसटीएफ, पटना
  • सुनील कुमार सिंह – डीएसपी-1, हिलसा (नालंदा)
  • सत्यकाम – डीएसपी-1, डेहरी (रोहतास)
  • राघव दयाल – डीएसपी-1, मसौढ़ी (पटना)
  • अमरनाथ – डीएसपी-1, बिहारशरीफ (नालंदा)
  • आरोष राज – डीएसपी, साइबर क्राइम (मधेपुरा)
  • रागिनी कुमारी – डीएसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता (पटना)
  • अविनाश कुमार कश्यप – डीएसपी, यातायात (औरंगाबाद)
  • स्नेह सेतु – डीएसपी-2, कहलगांव (भागलपुर)
  • श्रीप्रकाश – डीएसपी-2, सदर (छपरा)

देर रात जारी हुई अधिसूचना

गृह विभाग ने सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर : मंदिर में पिता के साथ सो रहा ढाई साल का मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकें कार्यकर्ता, घर-घर पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…