बांकीपुर के लोगों ने ही मुझे काम करना सिखाया: नितिन नवीन, बोले- जनता के बीच रहकर निभाई जिम्मेदारी

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान कहा कि बांकीपुर की जनता ने ही उन्हें जनसेवा का तरीका सिखाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी हमेशा यह जिम्मेदारी रही कि वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहें।

नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का उन्होंने हमेशा प्रयास किया है। उन्होंने कहा, “मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, क्योंकि इसी क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करना सिखाया है।”

भाजपा प्रत्याशी पर जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार एक ऐसे युवा प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसकी पहचान जनता के बीच सेवा और सक्रियता के कारण बनी है। उन्हें विश्वास है कि भाजपा प्रत्याशी को बांकीपुर की जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा।

वीणा मानवी समेत 13 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

इस बीच, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी समेत 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, अब बांकीपुर सीट पर 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिन 13 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हुए हैं, उनमें छह निर्दलीय और सात छोटे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।

नामांकन रद्द होने की वजह

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों में गलत जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की कमी, अपूर्ण आवेदन या निर्धारित चुनावी मानकों का पालन नहीं करने जैसी वजहों से नामांकन निरस्त किए गए हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। प्रमुख दलों के उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं और चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है।

  • ये भी पढ़े..

    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, कोडीन सिरप, नशीली दवाएं, सोना-चांदी और लाखों की नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी के कस्तूरबा विद्यालय में खाने में मिली छिपकली, दर्जनभर छात्राएं बीमार

    Share Add as a preferred…