गोपालगंज कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, बेल बॉन्ड भरने के बाद मिली जमानत

गोपालगंज: मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सोमवार को गोपालगंज सिविल कोर्ट में पेश हुए। मीरगंज थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस और हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोनों ने एसीजेएम-1 की अदालत में बेल बॉन्ड भरा, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

“मुझे साजिश के तहत फंसाया गया”

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है।

“अच्छा लग रहा है कि मुझे बेल मिल गई है। वीडियो तो मीडिया वालों ने वायरल किया था। जब तक मैं वहां था, कुछ नहीं हुआ था। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।”
अनंत सिंह, विधायक, मोकामा

वकील का दावा- वीडियो एडिटेड है

अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने कहा कि इस मामले में 15 जून को ही अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि जिस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया, वह एडिटेड है।

क्या है पूरा मामला?

मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में अनंत सिंह के शामिल होने के दौरान कथित रूप से अश्लील डांस और हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी।

इस मामले में अनंत सिंह, गुंजन सिंह सहित कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था। गिरफ्तारी की आशंका के बीच दोनों ने अदालत से अग्रिम जमानत ली थी। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश होकर बेल बॉन्ड भरने के बाद उन्हें नियमित राहत मिल गई।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में मां की डांट के बाद 13 वर्षीय छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय कोर्ट में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का सरेंडर, 20 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

    Share Add as a preferred…