आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के आरोपी जगदीश राय के दोनों पैरों में लगी गोली, पुलिस वाहन पर भी चलाई दो गोलियां

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और आर्मी जवान व उनके पिता की हत्या के मुख्य आरोपी जगदीश राय के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।

सुनसान जगह पर छिपा था आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि डबल मर्डर का मुख्य आरोपी बिदुपुर थाना क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

दोनों पैरों में लगी गोली

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

एसपी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस वाहन पर भी दो राउंड फायरिंग की थी।

छुट्टी पर आए आर्मी जवान की हुई थी हत्या

रविवार को बिदुपुर थाना क्षेत्र में आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जितेंद्र कुमार राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे और हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे।

रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत रास्ते और पारिवारिक विवाद को लेकर हुई कहासुनी से हुई। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    फैसल खान उर्फ खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स को बेल, अब रौशन आनंद की एफआईआर पर टिकी सबकी नजर

    Share Add as a preferred…

    ढाका में बिहार की बेटी का दम, IFS पूजा झा ने भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर जताई कड़ी आपत्ति

    Share Add as a preferred…