नाथनगर के दियारा इलाके में खेत पर कब्जा के लिए दो दर्जन बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

नाथनगर के दियारा इलाके में खेत पर कब्जा के लिए बुधवार को दो दर्जन बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंग की। हालांकि, किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, नाथनगर के सुशील यादव दियारा इलाके में मक्के की खेती करने के लिए परबत्ता के करीब पचास मजदूरों को लेकर गए थे।

लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरु कर दी

इसी बीच दो दर्जन बदमाश वहां पहुंच गए। खेती को रोकने के लिए उन लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरु कर दी। गोलीबारी होते देख मजदूर वहां से भाग निकले। इसी बीच बरारी पुलिस को घटना की जानकारी हुई। वह नाव के सहारे गंगा पार करके दियारा इलाके में गई। पुलिस को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले।

नाथनगर के दियारा इलाके में खेत पर कब्जा के लिए दो दर्जन बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

बरारी पुलिस की मदद के लिए नाथनगर थाने की पुलिस पहुंची

करीब एक घंटे के बाद बरारी पुलिस की मदद के लिए नाथनगर थाने की पुलिस पहुंची। वहां पर घटनास्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद होने लगा। सीमा विवाद चल ही रहा था तभी जिले की टास्क फोर्स भी वहां पहुंच गई। टास्क फोर्स ने बीच- बचाव कराकर दोनों थानों को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। अभी तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस को मौके पर ढेरों खोखे मिले हैं। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है गोलीबारी करने वाले बदमाश किस गिरोह के थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *