पटना में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सचिवालय थाना से 500 मीटर दूर सनसनी; FSL टीम जांच में जुटी

पटना | बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके सचिवालय थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय डीएसपी डॉ. अन्नू भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

थाना से महज 500 मीटर दूर मिला शव

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सचिवालय थाना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। वहीं फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव घटनास्थल तक कैसे पहुंचा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सचिवालय थाना क्षेत्र या आसपास से किसी शव की बरामदगी हुई हो। लगातार ऐसी घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

डीएसपी ने क्या कहा?

सचिवालय डीएसपी डॉ. अन्नू ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

“फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।”
— डॉ. अन्नू, सचिवालय डीएसपी

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…