जाले बीडीओ की पत्नी की दहेज हत्या मामले में प्रेमिका महिला दारोगा गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/दरभंगा: दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी की कथित दहेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी कथित प्रेमिका और महिला दारोगा अनु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने बीडीओ मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महिला दारोगा को पीआर बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया।

इस मामले में बीडीओ मनोज कुमार को पहले मंगलवार को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद महिला दारोगा अनु कुमारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि मनोज कुमार और अनु कुमारी के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। एफआईआर में मृतका के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया है कि अनु कुमारी से संबंधों का विरोध करने पर मनोज कुमार अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की साजिश के भी आरोप लगाए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, पटना, मुंगेर और सीवान समेत पांच ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में घर छोड़कर प्रेम विवाह करने वाली युवती का वीडियो वायरल, बोली- अपनी मर्जी से की शादी, हमें परेशान न करें

    Share Add as a preferred…