20 जुलाई से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयक होंगे पेश

पटना: बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानमंडल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र के दौरान सम्राट चौधरी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेगी और कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में लाएगी।

पांच दिनों का रहेगा कार्यक्रम

विधान परिषद की अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा।

सत्र का संभावित कार्यक्रम:

  • 20 जुलाई: प्रथम अनुपूरक बजट पेश, शोक प्रस्ताव और श्रद्धांजलि
  • 21 जुलाई: गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा
  • 22 जुलाई: राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे
  • 23 जुलाई: अन्य राजकीय विधेयकों पर कार्यवाही
  • 24 जुलाई: अनुपूरक बजट पर चर्चा और विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा

चार दिनों तक होगा प्रश्नकाल

मानसून सत्र के पहले दिन को छोड़कर शेष चार दिनों में प्रश्नकाल आयोजित होगा। इस दौरान विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न पूछेंगे, जिनका जवाब संबंधित मंत्री देंगे।

हंगामेदार रहने के आसार

इस बार मानसून सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, कथित फर्जी एनकाउंटर, रोजगार और अन्य जनहित के मुद्दों पर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है।

एनकाउंटर और अन्य मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष

मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संकेत दिया है कि वह सरकार से कई मामलों में जवाब मांगेगा। विपक्ष का कहना है कि कथित फर्जी एनकाउंटर, सरकार के चुनावी वादों और अन्य लंबित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विधानसभा में तैयारियां शुरू

मानसून सत्र को लेकर विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार की कोशिश होगी कि बजट और विधायी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, जबकि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सम्राट-नीतीश की मुलाकात चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    राजद स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का संदेश, बोलीं- ‘लालूवाद जनता के अधिकारों की लड़ाई का नाम’

    Share Add as a preferred…