अनिल खेतान को आर्ट ऑफ लिविंग ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी, सदस्य पद पर हुए मनोनीत

भागलपुर: भागलपुर के उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नाम अनिल कुमार खेतान को प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति संस्था के सदस्य के रूप में की गई है, जिसे सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भागलपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार खेतान को द आर्ट ऑफ लिविंग ट्रस्ट, बेंगलुरु द्वारा सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन श्री श्री रविशंकर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से घोषित किया गया।

बताया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी रहेगी। ट्रस्ट के अनुसार बिहार से इस शीर्ष निकाय में केवल पांच सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें अनिल खेतान का नाम भी शामिल है।

नई जिम्मेदारी के तहत अनिल खेतान संस्था से जुड़े विभिन्न सहयोगी ट्रस्टों की गतिविधियों के समन्वय, संचालन और मार्गदर्शन का कार्य संभालेंगे। साथ ही राज्य में संस्था की सामाजिक, आध्यात्मिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को मजबूत करने में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी।

उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे भागलपुर के लिए गर्व का क्षण बताया।

गणेश सुलतानिया, शरद सलारपुरिया और सीए सुनीत चौधरी समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने अनिल खेतान को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…