“खान सर पर BJP विधायक नीरज बबलू का बड़ा हमला: कोचिंग सील करो, संपत्ति जांचो और तुरंत गिरफ्तार करो”

बिहार के छातापुर से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने मशहूर शिक्षक खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “फ्रॉड” और “बहरूपिया” बताया है। उन्होंने बिहार सरकार से खान सर की कोचिंग और अस्पताल को तत्काल सील करने, उनकी संपत्ति और आय की जांच कराने तथा जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

नीरज बबलू ने कहा कि एनडीए सरकार में किसी भी फर्जी या कानून तोड़ने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उनका दावा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर छात्रों को गुमराह करते हैं और अलग-अलग धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल कर अपनी छवि बनाने की कोशिश करते हैं। बबलू ने कहा कि उनकी कोचिंग और अस्पताल की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा यह भी देखा जाए कि उनकी आय और टैक्स भुगतान नियमों के अनुरूप है या नहीं।

पूर्व मंत्री ने हाल के विवादों और पुलिस जांच का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आई है तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

हालांकि, इन आरोपों पर खान सर की ओर से इस मामले में क्या जवाब दिया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…