लालू-राबड़ी आज खाली करेंगे 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, नए ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने की अंतिम समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। पिछले कई दिनों से बंगले से एसी, फर्नीचर, निजी सामान और जरूरी दस्तावेजों की लगातार शिफ्टिंग की जा रही है। अधिकांश सामान पटना के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले भेजा जा चुका है।

भवन निर्माण विभाग ने पहले ही अंतिम नोटिस जारी कर आज तक बंगला खाली करने का निर्देश दिया था। यदि निर्धारित समय तक आवास खाली नहीं किया गया तो ‘बिहार सरकारी परिसर अधिनियम’ के तहत सरकार जबरन बेदखली की कार्रवाई कर सकती है। यह आवास पहले ही राज्य सरकार द्वारा मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है।

फिलहाल लालू-राबड़ी के सामने तीन विकल्प हैं। पहला, तेजस्वी यादव का 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास, जहां अस्थायी रूप से रहने की संभावना जताई जा रही है। दूसरा, राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड का नया सरकारी बंगला, जहां अभी मरम्मत और साज-सज्जा का काम पूरा नहीं हुआ है। तीसरा, कौटिल्य नगर स्थित लालू परिवार का निजी आवास, जिसका निर्माण अंतिम चरण में है और गृह प्रवेश के बाद परिवार के वहीं स्थायी रूप से शिफ्ट होने की संभावना है।

इस बीच, किसी नए विवाद से बचने के लिए राबड़ी देवी की ओर से भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सरकारी सामानों की मूल सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि बंगला खाली करते समय सभी वस्तुओं का सही मिलान हो सके और भविष्य में किसी तरह के विवाद की स्थिति न बने।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    सारण के DPO पर आय से अधिक संपत्ति का शिकंजा! 27 लाख की सैलरी, खातों में 2.51 करोड़ का लेन-देन; जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई

    Share Add as a preferred…