मुजफ्फरपुर में भाई ने भाई की जांता से कूचकर की हत्या, आपसी विवाद में गई जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मुसहरी थाना क्षेत्र के मानशाही नवादा गांव में रविवार सुबह आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की जांता (पत्थर के घरेलू उपकरण) से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

आपसी विवाद बना हत्या की वजह

मृतक की पहचान मानशाही नवादा निवासी संतोष महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह संतोष महतो और उनके छोटे भाई अशोक महतो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

सिर पर जांता से किया हमला

आरोप है कि गुस्से में अशोक महतो ने घर में रखे जांता से संतोष महतो के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण संतोष महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संतोष महतो दम तोड़ चुके थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-02) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई अशोक महतो पर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा,

“मानशाही नवादा गांव में संतोष महतो की हत्या उनके भाई अशोक महतो द्वारा लोढ़ा/जांता से हमला कर की गई है। दोनों भाइयों के बीच आपसी विवाद था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।”

जांच जारी

पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…