CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

पटना: राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक पुलिसकर्मी का हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद बिहार पुलिस के ड्रेस कोड और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देवीपद चौधरी शहीद स्मारक मिलर हाई स्कूल पहुंचे थे। उनके दौरे को लेकर स्कूल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वीरचंद पटेल पथ सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी वर्दी के साथ हवाई चप्पल पहने ड्यूटी करता दिखाई दिया।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार जूते पहने हुए थे, लेकिन एक जवान के पैरों में हवाई चप्पल थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मिलर हाई स्कूल को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने दौरे के दौरान मिलर हाई स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय के व्यापक विकास और आधुनिकीकरण के निर्देश दिए।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने कहा कि यह स्कूल के लिए ऐतिहासिक और सौभाग्य का दिन है। उनके अनुसार स्कूल का रीमॉडलिंग किया जाएगा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा, एआई लैब स्थापित की जाएगी और खेल सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।

छात्रों ने रखीं अपनी मांगें

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। छात्रों ने स्मार्ट बोर्ड, 3डी लर्निंग मॉडल, अधिक शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर खेल मैदान और आधुनिक सुविधाओं की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

एमएलसी नवल किशोर यादव ने क्या कहा?

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मिलर हाई स्कूल को गोद लेना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विद्यालय अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर डीएम ने कहलगांव अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    एनटीपीसी कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान का भव्य समापन, 127 बालिकाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुर

    Share Add as a preferred…