रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आरा–सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी गांव के पास पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस को पीछे से एक एफसीआई ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ के दांत टूट गए हैं।

मोहर्रम ड्यूटी पर जा रहे थे पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय जा रही थी। इन जवानों की तैनाती मोहर्रम के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी के लिए की जानी थी। इसी दौरान सिकठी गांव के समीप पीछे से आ रहे एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने पुलिस बस को जोरदार टक्कर मार दी।

बस में मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे जवान अपनी सीटों से उछल गए। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। घायल जवान दर्द से कराहने लगे। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल हवलदार अशोक कुमार आजाद ने बताया कि ट्रक की टक्कर अचानक हुई, जिससे बस में बैठे कई जवान घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों के नाम

रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

हादसे में घायल जवानों में शंकर हांसदा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फुला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी तथा कृष्ण मुरारी शामिल हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद सभी घायलों को नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय प्रताप और डॉ. सतीश कुमार की निगरानी में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही नोखा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित इलाज और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हादसे की जांच शुरू

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…