नालंदा में नियमों की उड़ाई धज्जियां! 9 सीट वाली मैजिक वैन पर 50 सफाई कर्मी सवार, VIDEO देख लोग रह गए हैरान

बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 सीट क्षमता वाली मैजिक वैन पर करीब 40 से 50 सफाई कर्मी सवार होकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंच गए। गाड़ी में क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को बैठे और लटके देख हर कोई हैरान रह गया।

बताया जा रहा है कि हरनौत नगर पंचायत के सफाई कर्मी अपने एक घायल साथी का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान सभी लोग एक ही मैजिक वैन पर सवार हो गए। वाहन के अंदर, छत पर, दरवाजों और खिड़कियों पर लोग खतरनाक तरीके से बैठे और लटके नजर आए।

हैरानी की बात यह है कि यह वाहन कई थाना क्षेत्रों से होकर गुजरा, लेकिन कहीं भी इसे रोका नहीं गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गाड़ी चालक का कहना है कि लोग जबरन वाहन पर सवार हो गए थे। वहीं यातायात विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

यह घटना एक बड़े हादसे की आशंका को भी उजागर करती है। गनीमत रही कि रास्ते में कोई दुर्घटना नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, हाथ में कई जगह गहरे जख्म, अस्पताल में कराया गया इलाज

    Share Add as a preferred…