बांका में गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रहे युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या के बाद लड़की को ले भागे बदमाश

भसौना बांध के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार की शाम अपनी प्रेमिका के साथ कटोरिया की ओर से लौट रहे एक छात्र को गोली मार दी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। उसके बाद बदमाश लड़की को अपने साथ लेकर बांका की ओर भाग गए।मृतक छात्र की पहचान शहर के जगतपुर निवासी सह किराना दुकान के व्यवसायी प्रभाकर चौधरी के पुत्र सुमन चौधरी (30) के रूप में हुई। सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव शव को सदर अस्पताल लाया। ग्रामीणों के अनुसार, सुमन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से बांका आ रहा था। तभी बांका की ओर से बाइक सवार दो बदमाश भसौना बांध के समीप पहुंचा। वहां लड़की ने उसे गाड़ी रोकने की बात कही। बाइक रोकते ही बदमाश ने युवक की कनपट्टी पर गोली दाग दी। परिजनों ने बताया कि युवक दो भाई में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। दुर्गापूजा पर वह बांका आया था और छठ के बाद दिल्ली जाने वाला था।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *