बिहार बोर्ड ने जारी किए मार्कशीट और सर्टिफिकेट, 20 जून तक कराएं त्रुटियों का सुधार

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में सफल हुए छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालयों को अंक पत्र (Marksheet), प्रोविजनल सर्टिफिकेट, क्रॉस लिस्ट और सारणीयन पंजी भेज दिए हैं। इसके साथ ही सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित जिला कार्यालयों से दस्तावेज प्राप्त कर जल्द से जल्द छात्रों के बीच वितरण सुनिश्चित करें।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंक पत्र और प्रमाण पत्र वितरित करने से पहले विद्यालय स्तर पर सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए। छात्रों का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, फोटो और विषयवार अंक की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

फोटो और अन्य त्रुटियों पर बोर्ड सख्त

बिहार बोर्ड ने विशेष रूप से फोटो संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। यदि किसी छात्र के प्रमाण पत्र में गलत फोटो, धुंधली फोटो या फोटो अनुपस्थित पाई जाती है, तो ऐसे दस्तावेज छात्रों को नहीं दिए जाएंगे। संबंधित विद्यालय को तुरंत सुधार के लिए आवेदन करना होगा।

20 जून तक मिलेगा सुधार का मौका

बोर्ड के अनुसार, जिन अंक पत्रों या प्रमाण पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों और अग्रसारण पत्र के साथ 20 जून 2026 तक जिला परीक्षा शाखा में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

स्कूल प्रधानों की बढ़ी जिम्मेदारी

बोर्ड ने विद्यालय प्रधानों को भी जिम्मेदार ठहराया है। यदि किसी छात्र के दस्तावेज में त्रुटि होने के बावजूद समय पर सुधार के लिए आवेदन नहीं भेजा जाता है, तो इसकी जवाबदेही संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

बिहार बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि अंक पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही उसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

बोर्ड का कहना है कि समय पर दस्तावेजों का सत्यापन और सुधार कराने से भविष्य में उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के दौरान होने वाली समस्याओं से बचा जा सकेगा।

  • ये भी पढ़े..

    “लालू की पहचान पद से नहीं, जनता के विश्वास से है”— RJD ने जन्मदिन पर गिनाईं उपलब्धियां

    Share Add as a preferred…

    बिहार में गरीबों को बड़ी सौगात! BPL परिवारों के घर लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, हर महीने मिलेगी 125 यूनिट बिजली

    Share Add as a preferred…