बिहार में गरीबों को बड़ी सौगात! BPL परिवारों के घर लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, हर महीने मिलेगी 125 यूनिट बिजली

पटना: बिहार सरकार राज्य के गरीब परिवारों को बिजली संकट से राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। ‘सूर्य घर योजना’ के तहत बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि योजना का औपचारिक शुभारंभ 14 जून को मुख्यमंत्री Samrat Choudhary द्वारा किया जा सकता है।

योजना के तहत चयनित परिवारों के घरों पर 1.1 KVA क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे प्रत्येक परिवार को हर महीने करीब 125 यूनिट बिजली उपलब्ध हो सकेगी। सबसे खास बात यह है कि लाभार्थियों को इसके लिए एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे, क्योंकि पूरी लागत राज्य सरकार वहन करेगी।

8 जिलों में पहले चरण की शुरुआत

सरकार ने पहले चरण में आठ जिलों का चयन किया है, जहां हजारों बीपीएल परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

  • भागलपुर – 6,868 परिवार
  • बांका – 6,465 परिवार
  • पूर्णिया – 7,914 परिवार
  • कटिहार – 7,380 परिवार
  • नालंदा – 9,800 परिवार
  • नवादा – 5,535 परिवार
  • औरंगाबाद – 6,578 परिवार
  • अरवल – 2,808 परिवार

एजेंसी का चयन पूरा

योजना के क्रियान्वयन के लिए Sen & Pandit Voltage Private Limited को इन जिलों में सोलर पैनल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलों में एजेंसियों का चयन भी पूरा हो चुका है।

गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार का मानना है कि इस योजना से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को न सिर्फ बिजली बिल से राहत मिलेगी, बल्कि अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। सौर ऊर्जा के माध्यम से घरों में रोशनी, पंखा, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक बिजली जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।

बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    “लालू की पहचान पद से नहीं, जनता के विश्वास से है”— RJD ने जन्मदिन पर गिनाईं उपलब्धियां

    Share Add as a preferred…

    नेपाल की बारिश से बढ़ा रेतुआ नदी का जलस्तर, बहा डायवर्सन; 12 KM अतिरिक्त सफर को मजबूर हजारों ग्रामीण

    Share Add as a preferred…