सम्राट सरकार का बड़ा फैसला: कैबिनेट बैठक में 25 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, कई विभागों को मिली सौगात

पटना: बिहार सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव समेत मंत्रिमंडल के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

सरकार की ओर से मंजूर किए गए प्रस्तावों को राज्य के विकास और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग अब इन फैसलों को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे।

सरकार की इस बैठक पर पूरे बिहार की नजरें टिकी थीं, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत फैसलों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद मंजूर प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

बिहार की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी दिनों में इन फैसलों का सीधा असर राज्य के विकास कार्यों और आम जनता पर देखने को मिल सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    मुंबई में भारतीय संस्कृति की गूंज: स्वरांजलि कल्चरल ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह में अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कला और परंपरा का वैश्विक महत्व

    Share Add as a preferred…

    कक्षा में सोती दिखी महिला का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग सक्रिय, जांच में सामने आई पूरी सच्चाई, स्कूलों के लिए जारी हुए नए निर्देश

    Share Add as a preferred…