40 साल बाद रिश्तेदारों के गांव पहुंचे नीतीश कुमार, मौसा-मौसी को दी श्रद्धांजलि; ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

नालंदा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar रविवार को हरनौत प्रखंड के माधोपुर-सबनहुआ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिजनों से मुलाकात की। करीब चार दशक बाद गांव पहुंचे नीतीश कुमार के स्वागत में ग्रामीणों और परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गांव पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने दिवंगत मौसा स्वर्गीय रामानंद सिंह और मौसी स्वर्गीय देव लगन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कुछ समय उनके साथ बिताया।

सुबह जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार ने भी वाहन से हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

नीतीश कुमार के मौसेरे भाई रामजी प्रसाद ने बताया कि यह पूरी तरह पारिवारिक और शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद नीतीश कुमार परिवार के लोगों से मिलने गांव आए थे। इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और अपने दिवंगत मौसा-मौसी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटने लगे थे। कई लोगों ने इस अवसर पर अपनी स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन भी उन्हें सौंपे और समाधान की मांग की।

दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। गांव से लेकर कल्याण विभाग रोड तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया। उनका यह दौरा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे मुख्यमंत्री के अपने पारिवारिक जुड़ाव और पुराने रिश्तों को निभाने की मिसाल बताया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार को जल्द मिलेगी नई रफ्तार: जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल, गांधी सेतु का घटेगा दबाव

    Share Add as a preferred…

    12 घंटे में दो लाख रुपये ऋण का वादा, सैकड़ों महिलाओं से लाखों की ठगी कर फर्जी फाइनेंस कंपनी फरार

    Share Add as a preferred…