“राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

बिहार की राजनीति में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि सरकारी बंगला हर हाल में खाली कराना होगा, जबकि आरजेडी इस फैसले का विरोध कर रही है और कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। वहीं 10 सर्कुलर रोड का बंगला मंत्री नंदकिशोर राम के नाम आवंटित किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक आवास खाली नहीं किया गया है।

इस मुद्दे पर पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार सिन्हा का कहना है कि बंगला आवंटन सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है और प्रशासनिक फैसले का पालन करना होगा। उनका कहना है कि अदालत जाने पर भी राहत मिलने की संभावना कम है।

दूसरी ओर आरजेडी नेताओं का आरोप है कि सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है। वहीं जेडीयू का कहना है कि राबड़ी देवी को सरकार द्वारा आवंटित नए आवास में शिफ्ट हो जाना चाहिए।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राबड़ी देवी नया आवास स्वीकार करती हैं या यह मामला अदालत और सड़क दोनों पर राजनीतिक लड़ाई का रूप लेता है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…