PM मोदी ने की बिहार के सत्तू और जर्दालु आम की तारीफ, कहा- ‘गर्मी से लड़ने का देसी सुपरफूड है सत्तू’

पटना: भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम Mann Ki Baat में बिहार के पारंपरिक पेय सत्तू और प्रसिद्ध जर्दालु आम का विशेष उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में गर्मी से बचने के पारंपरिक उपाय मौजूद हैं और बिहार-झारखंड का सत्तू उनमें सबसे खास है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “राजस्थान और गुजरात में छाछ, बिहार-झारखंड में सत्तू का शरबत, उसकी तो बात ही क्या है। पेट भी भरे और ताकत भी देता है।” पीएम मोदी के इस बयान के बाद बिहार के सत्तू और जर्दालु आम की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर तेज हो गई है।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की विशेषताओं को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने से राज्य के लोगों का उत्साह बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी से बचाव के लिए बिहार के पौष्टिक पेय सत्तू और राज्य के प्रसिद्ध जर्दालु आम का उल्लेख बिहार की विशिष्ट पहचान को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करता है। यह बिहार के किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों के परिश्रम का सम्मान भी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के इस उल्लेख से बिहार के स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में नई पहचान मिलेगी। इससे किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा और बिहार की समृद्ध कृषि एवं खाद्य परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल होगी।

 

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…