RJD दफ्तर के बाहर रोहिणी आचार्य का दमदार पोस्टर, लिखा- “मैं लालू जी की बेटी हूं, गद्दारों पर अकेले भारी हूं”

पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर सोमवार को लगा एक पोस्टर अचानक राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav और उनकी बेटी Rohini Acharya की तस्वीर के साथ बेहद आक्रामक संदेश लिखा गया है।

पोस्टर में लिखा है—

“न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है।
मैं लड़ना जानती हूं।
अकेले गद्दारों पर भारी हूं।
मैं लालू जी की बेटी हूं।
मेरा लहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है।”

इस पोस्टर के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में नए सिरे से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पोस्टर में “गद्दार” शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया गया है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष Mangani Lal Mandal ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पोस्टर रात में लगाया गया है और इसमें किसे गद्दार कहा गया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

संयोग से सोमवार को रोहिणी आचार्य का जन्मदिन भी था। उन्होंने सिंगापुर में अपने परिवार और पिता लालू प्रसाद यादव के साथ जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए। रोहिणी ने भावुक पोस्ट में लिखा कि अपने पिता और परिवार के साथ यह खास दिन मनाकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

वहीं, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि विपक्ष की ओर से रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐसे में राजद कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा रोहिणी आचार्य हाल के दिनों में 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) को लेकर भी लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रही हैं और भाजपा पर तीखे राजनीतिक हमले करती रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…