बेगूसराय में 10वीं पास छात्र की अपहरण के बाद हत्या, फेक आईडी विवाद में दोस्त ही निकला कातिल

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 10वीं पास एक छात्र का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश और फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का विवाद बताया जा रहा है।

ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के बहाने बुलाया, फिर हुआ गायब

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव का है। मृतक छात्र की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो हाल ही में मैट्रिक परीक्षा पास किया था।

परिजनों के मुताबिक गांव का ही मोहित कुमार 26 मई को सरकारी सहायता राशि के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का बहाना बनाकर विकास को अपने साथ ले गया था। इसके बाद विकास घर वापस नहीं लौटा।

रात तक बेटे के नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में 27 मई को मुफस्सिल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस पूछताछ में खुला हत्या का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मोहित कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मोहित ने विकास को बहाने से बुलाकर मुख्य आरोपी के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्र को खगड़िया ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

आरोप है कि छात्र का गला दबाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। हत्या के बाद शव को बेलदौर थाना क्षेत्र में नदी किनारे फेंक दिया गया।

मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार, खगड़िया से बरामद हुआ शव

पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 28 मई को खगड़िया जिले से छात्र का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फेक आईडी बनाकर वायरल की थी आपत्तिजनक तस्वीर

मृतक के पिता उचित यादव ने बताया कि करीब पांच महीने पहले आरोपी ने उनके बेटे के नाम से फेक सोशल मीडिया आईडी बनाई थी। उसी आईडी से एक लड़का और लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दी गई थी।

इस घटना के बाद परिवार की काफी बदनामी हुई थी। परिजनों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

परिवार का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी लगातार बदला लेने की धमकी दे रहा था।

गांव में दहशत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस क्या बोली?

मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छात्र का अपहरण कर हत्या की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…