बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: रोहतास में 2.5 करोड़ का गांजा जब्त, कटहल के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी

बिहार में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद सूखे नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच Rohtas Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार Dehri पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि Odisha से एक उजले रंग की पिकअप वैन कटहल लोड कर डेहरी की ओर आ रही है, जिसके नीचे भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही एएसपी Atulesh Jha के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

कटहल की आड़ में छुपाई गई थी गांजे की खेप

पुलिस टीम ने डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पाली मोड़ स्थित जीटी रोड पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। वाहन पर पुलिस को भ्रमित करने के लिए ऊपर से कटहल लदा हुआ था और तिरपाल से ढका गया था।

एएसपी अतुलेश झा के मुताबिक जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो कटहल के नीचे छुपाकर रखे गए करीब 500 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

“पुलिस ने मौके से वाहन चालक सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चालक ने इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के नाम बताए हैं। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”
— Atulesh Jha

औरंगाबाद और मोहनिया तक फैला नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि गांजे की खेप Odisha से Jharkhand के रास्ते Aurangabad होते हुए Mohania पहुंचाई जानी थी। पुलिस अब मोहनिया से जुड़े तस्करों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही Kaimur Police से समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूखे नशे का गढ़ बनता जा रहा रोहतास

रोहतास जिला लगातार सूखे नशे के कारोबार को लेकर चर्चा में रहा है। खासकर डेहरी इलाके में गांजा और हेरोइन की तस्करी में कई युवाओं की संलिप्तता सामने आती रही है। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं और ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के लाल झंडू कुमार ने ग्लासगो में रचा इतिहास, ई-रिक्शा बेचकर जुटाए थे डाइट के पैसे; अब देश को दिलाया कांस्य पदक

    Share Add as a preferred…

    बिहार बंद के दौरान कई जिलों में उग्र प्रदर्शन, पटना समेत आठ जगहों पर हिंसा; पुलिस कार्रवाई में कई घायल

    Share Add as a preferred…