समस्तीपुर में पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Samastipur जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के क्योटा गांव में एक पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कागपुर वार्ड-15 निवासी 35 वर्षीय अजय राय के रूप में हुई है, जो क्योटा स्थित एक पेट्रोल पंप पर नोजल मैन और मैनेजर के तौर पर काम करते थे।

रात में घर नहीं लौटे, सुबह मिला शव

परिजनों के मुताबिक अजय राय रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे। उनके छोटे भाई कुंदन कुमार राय ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप से घर के लिए निकलने की जानकारी मिली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार और पेट्रोल पंप कर्मियों ने पूरी रात उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि कागपुर चौर में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान अजय राय के रूप में की। शव घर से करीब 200 मीटर दूरी पर मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिवार का आरोप है कि अजय की हत्या कर शव को सुबह वहां फेंका गया। परिजनों का कहना है कि रात भर खोजबीन के दौरान वे कई बार उस रास्ते से गुजरे थे, लेकिन तब वहां शव नहीं था। इसी वजह से हत्या की आशंका और गहरा गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी इरशाद अली ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। इलाके में घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…