किशनगंज से एक साथ 4 नाबालिग लड़कियां लापता, रेलवे स्टेशन से कोलकाता जाने की आशंका

किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र स्थित हलीम चौक इलाके से एक साथ चार नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, 13 वर्षीय एक लड़की रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मदरसा जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान खगड़ा बिलातीबाड़ी वार्ड क्षेत्र की 12, 13 और 14 वर्ष की तीन अन्य लड़कियां भी अपने घरों से निकलीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं।

मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ जब लड़कियों के साथ गई एक 10 वर्षीय बच्ची वापस घर पहुंची। बच्ची ने बताया कि चारों लड़कियां एक टोटो चालक की मदद से रेलवे टिकट काउंटर पहुंचीं और वहां से कोलकाता जाने का टिकट खरीदा। बच्ची के मुताबिक, लड़कियों ने उसे घर में किसी को कुछ नहीं बताने की हिदायत दी और 200 रुपये देकर वापस भेज दिया।

सुबह 9 बजे तक लड़कियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी गई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कुछ देर के लिए लड़कियों से बात कराई, लेकिन जब परिजनों ने उनके ठिकाने के बारे में पूछना चाहा तो फोन काट दिया गया। इसके बाद से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस रेलवे स्टेशन समेत कई सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

खुसरो सिराज ने कहा, “सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है। जल्द सभी बच्चियों की बरामदगी कर ली जाएगी।”

घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। परिजन लगातार बच्चियों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के ‘मैंगो मैन’ का नया कमाल, एक ही पेड़ पर उग रहे 52 किस्म के आम; वैज्ञानिक भी हुए प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    बिहार के उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल, पार्सल बुकिंग के बहाने किया संपर्क; साइबर थाने में केस दर्ज

    Share Add as a preferred…