खगड़िया में दर्दनाक हादसा: गंगा किनारे खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की ठनका गिरने से मौत

खगड़िया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत स्थित मथार दियारा गांव में मंगलवार देर रात ठनका गिरने से दो बुजुर्ग किसानों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 7 निवासी 63 वर्षीय गोरख यादव और 60 वर्षीय सापो यादव अपने परवल के खेत की रखवाली करने के लिए गंगा किनारे गए हुए थे। देर रात अचानक तेज आंधी, बारिश और बादलों की गर्जना शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के पास बनी एक झोपड़ी में चले गए।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान झोपड़ी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। ठनका गिरते ही झोपड़ी में भीषण आग लग गई और दोनों किसान अंदर ही जिंदा जल गए। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अगली सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने झोपड़ी को पूरी तरह जला हुआ देखा। अंदर दोनों किसानों के शव पड़े मिले। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शवों की पहचान की। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया, “दोनों किसान मंगलवार रात गंगा किनारे परवल के खेत में सोए हुए थे। वज्रपात के कारण झोपड़ी में आग लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा अचानक आई प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संकल्प: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में एक सप्ताह चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने ली प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ

    Share Add as a preferred…

    वायरल हथियारबंद वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा, नवगछिया नहीं बल्कि नाथनगर का निकला मामला; FIR दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा गया

    Share Add as a preferred…