बेतिया में जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 जवान घायल; 36 लोगों पर केस

बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के मढिया गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले को गंभीर मानते हुए बिहार पुलिस ने 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मढिया गांव निवासी पार्वती देवी ने शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने की जमीन और रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप यह भी था कि विरोध करने पर आम समेत कई पेड़ों को काट दिया गया।

शिकायत की जांच के लिए रविशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। पुलिस टीम घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर रही थी और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के महिला और पुरुष लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और पुलिस टीम के साथ बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। महिला गार्ड संध्या कुमारी के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया गया और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए।

इस हमले में एसआई रविशंकर प्रसाद, महिला गार्ड संध्या कुमारी और जवान अभिषेक कुमार घायल हो गए। सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सरकारी वाहन के पहिए में कील ठोककर उसे पंक्चर भी कर दिया, ताकि पुलिस टीम गांव से बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मदन राम को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत; परिजनों ने मांगा उचित मुआवजा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के ‘मैंगो मैन’ का नया कमाल, एक ही पेड़ पर उग रहे 52 किस्म के आम; वैज्ञानिक भी हुए प्रभावित

    Share Add as a preferred…