SL Vs AFG: अफगानिस्तान ने पूरी की जीत की हैट्रिक, पुणे में चमके रहमत, शाहिदी और फारूकी

वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला 30 अक्टूबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पुणे में खेला गया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगान टीम पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की यह तीसरी जीत है। वहीं श्रीलंकाई टीम को टूर्नामेंट की चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

श्रीलंका द्वारा दिए गए 242 रन के लक्ष्य को अफगान टीम ने 34 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त करने में कामयाब रही। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रहमत शाह ने 83.78 की स्ट्राइक रेट से 62 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए।

शाह के अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 52 गेंद में 40 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए इब्राहिम जादरान ने 57 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। श्रीलंका के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हुए।

दिलशान मदुशंका ने चटकाए दो विकेट:

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज दिलशान मदुशंका रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए छह ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 23 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके शिकार रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान बने। उनके अलावा कसुन राजिथा ने रहमत शाह के रूप में एक विकेट चटकाए।

241 रन बनाने में कामयाब हुई थी श्रीलंका:

इससे पहले पुणे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 49.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोते हुए 241 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका रहे। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 60 गेंद में 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 50 गेंद में 39 रन का योगदान दिया।

फजलहक फारूकी ने बिखेरा जलवा:

अफगानिस्तान की तरफ से इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज फजलहक फारूकी रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की। उनके अलावा मुजीब उर रहमान दो और अजमतुल्लाह उमरजई एवं राशिद खान क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    T20 WC 2026: वानखेड़े में ‘महायुद्ध’! इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को दी पहले बल्लेबाजी की चुनौती; सूर्या के ‘शूरवीर’ तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *