वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देखें; ये क्रिकेटर टॉप पर

वनडे वर्ल्ड कप 2023 अभी तक बल्लेबाजों के नाम रहा है। इस टूर्नामेंट में फैंस को कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। टूर्नामेंट में 29 मैचों का खेल पूरा हो चुका है, इसके दौरान फैंस को खुब चौके और छक्के देखने को मिले हैं। इस साल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एक भारतीय बल्लेबाज सबसे आगे चल रहा है।

वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 29 मैचों के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने 6 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं और 398 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। डेविड वॉर्नर ने 6 मैचों में 413 रन बनाते हुए 19 छक्के जड़े हैं।

डेविड वॉर्नर के बाद इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का नाम आता है। हेनरिक क्लासेन 6 मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं। हेनरिक क्लासेन ने इस दौरान 300 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका के ही क्विंटन डि कॉक इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। क्विंटन डि कॉक 6 मैचों में 15 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 431 रन निकले हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस 5वें नंबर पर हैं। कुसल मेंडिस ने 6 मैचों में 14 छक्के लगाए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *