बिहार सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- “सरकार सिर्फ फोटोशूट में व्यस्त”

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के पास न कोई विजन है और न ही विकास का कोई रोडमैप।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक केवल “फोटोशूट” में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “50 मीटर चलने के बाद फोटोशूट कराया जा रहा है” और सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है।

चार्जशीटेड मंत्रियों के सवाल पर उन्होंने सरकार को “अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार” बताया। तेजस्वी ने कहा कि मंत्रिमंडल में कई ऐसे लोग शामिल हैं जिन पर गंभीर आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार में “परिवारवाद और अपराध” दोनों हावी हैं।

उन्होंने कहा,
“लगभग 18 मंत्री परिवारवाद से जुड़े हैं। इस सरकार से बिहार को कोई उम्मीद नहीं है।”

महंगाई के मुद्दे पर भी तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया।

ब्लैकआउट के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाए। हाल ही में पटना में ब्लैकआउट के दौरान व्यापारी की हत्या का हवाला देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा के लिए बंकर बनाने की मांग भी उठाई।

तेजस्वी यादव ने कहा,
“ब्लैकआउट ड्रिल अच्छी बात है, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंकर कब बनेंगे?”

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़! फायरिंग में महिला को लगी गोली, तीन लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    JDU की सबसे बड़ी बैठक 21 जून को: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे नीतीश, क्या निशांत कुमार को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

    Share Add as a preferred…