बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मानिकपुर थाना क्षेत्र के किरणपुर-मानिकपुर मार्ग पर हुआ।

मृतक की पहचान मेदनीचौकी निवासी 35 वर्षीय शिवनंदन शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों की पहचान पंकज कुमार और सिंटू कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मानिकपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार रामू बाबा स्थान के आगे बरगद के पेड़ के पास अचानक बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मेदनीचौकी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में डॉक्टर शाहिद वसीम ने बताया कि शिवनंदन शर्मा की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…